दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी ने इस बात की जानकारी दी है।
द्रौपदी मुर्मू इससे पहले उड़ीसा की मंत्री व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। इनका संबंध जनजाति से है। पहली बार एनडीए ने किसी जनजाति खेमे से आने वाले को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया है।
द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं. वह साल 2000 और 2004 में ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं. वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थीं.
उनका का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह संथाल परिवार, एक आदिवासी जातीय समूह से ताल्लुक रखती हैं।
भाजपा (NDA) की राष्ट्रपति प्रत्याशी झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू होंगी उड़ीसा की आदिवासी नेत्री हैं। देश को प्रथम आदिवासी (संथाल) महिला राष्ट्रपति मिलने जा हैं ।
Comments
Post a Comment