सिविल सेवा के जरिये देश का नाम रोशन करना चाहते हैं आदर्श भट्ट

सिविल सेवा के जरिये देश का नाम रोशन करना चाहते हैं आदर्श भट्ट  

-- आदर्श के पिता किसान व माता गृहिणी है

गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) सीबीएसई बोर्ड के कक्षा दसवीं में 98.20% अंक अर्जित कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श भट्ट सिविल सेवा के जरिए देश की सेवा करना चाहते हैं। रिजल्ट की जानकारी होते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया। जंगल धूषण में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाले बड़े भाई और बहन ने मुंह मीठा करा कर आदर्श को शुभकामनाएं दी। इस दौरान आदर्श भट्ट के घर व फ़ोन पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श भट्ट के पास अपना मोबाइल नहीं हैं। साथ ही किसी भी सोशल मीडिया पर उनका अकाउंट नहीं है। मोबाइल से दूरी रहती है। ज़रूरत पड़ने पर पढ़ाई के लिए अक्सर यू-ट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्म का सहारा लेते हैं। आदर्श के बड़े भैया है जो सिविल की तैयारी कर रहे हैं। वही आदर्श के प्रेरणास्रोत है। उनकी एक बड़ी बहन है। आदर्श पिता भगवती शर्मा किसान है जबकि माता किरण शर्मा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। आदर्श मूल रूप से गोरखपुर जिले के उरुवा ब्लॉक के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटकौली के निवासी हैं। वह पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित अपने बड़े भाई-बहन के साथ किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते हैं।
आदर्श ने बताया कि पढ़ाई में एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल प्रबंधन का काफी सहयोग मिला। शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए नोट से काफी आसानी हुई है। विद्यालय के बाद घर पर 5-6 घंटे पढ़ाई करते हैं। आदर्श का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है।

Comments