झमाझम बारिश के बीच हुई मां गंगा की पवन आरती

झमाझम बारिश के बीच हुई मां गंगा की पवन आरती

जयघोष के साथ सुरु हुई सूर्यकुण्ड धाम की महाआरती

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति की ओर से की जाने वाली गंगा आरती वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त बाल प्रमुख श्रीमान करुणेश जी रहे। पूजन की शुरुआत भगवान गणेश जी की स्तुति से किया गया। सबसे पहले भगवान लक्ष्मी नारायण की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन अर्चन किया गया। जिसके बाद शुरू हुआ सूर्यकुण्ड धाम की पावन गंगा आरती इस बीच मंत्रोच्चार और घंटा घड़ियाल गूंज रहे थे। इस गूंज से पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। झमाझम हो रही बारिश के बीच महाआरती लगभग एक घंटे तक चली गंगा आरती के भक्ति माहौल में लोग खो गए।
आरती का संचालन समिति की कोषाध्यक्षा सिद्धि गुप्ता ने किया। विगत वर्षों से चली आ रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 331वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाए व पुरुष शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर माँ गंगा की आरती हरिद्वार, काशी के तर्ज पर वर्ष 2015 में इसकी शुरुआत की गई। यहां पर प्रत्येक गुरुवार को शाम को महाआरती की जाती है इस महाआरती में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो कर इसके साक्षी बनते है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त बाल प्रमुख श्रीमान करुणेश जी ने कहा की सावन की पहली बारिस ने देश के अन्नदाता किसान बन्धुओ के चेहरे पर मुस्कान ला दिया।
समिति के उपाध्यक्ष समरेन्दु सिंह ने कहा कि ने कहा कि इन नदियों और सरोवरों का धार्मिक रूप से जितना महत्व है उतना ही महत्वपूर्ण यह जीवन के लिए है।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दू सिंह, संजीव तिवारी, सिद्धि गुप्ता, कुमकुम, लाली, राधा, सुहानी, रिमझिम, देवेश, अजीत जैन, किरन राय,  प्रभात मिश्र, मुकेश, गोलू, कृष्णा, कामेश राय, जितेन्द्र, अशोक, अतुल, आकाश, मोनू गुप्ता, अमित सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments