राम मंदिर निर्माण में श्रीराम व माता जानकी की प्रतिमा के लिए नेपाल से लायी जा रही देव शिला गोरखनाथ मंदिर पहुँची
राम मंदिर निर्माण में श्रीराम व माता जानकी की प्रतिमा के लिए नेपाल से लायी जा रही देव शिला गोरखनाथ मंदिर पहुँची
- गोरखपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर देवशिला की विधि विधान से हुई पूजा अर्चना
- देव शिला के प्रवेश होने पर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ शहर
गोरखपुर। उपेन्द्र द्विवेदी
अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरु है। भगवान श्रीराम व माता जानकी के बाल्यावस्था की प्रतिमा के लिए नेपाल से शिला लायी जा रही है। यह शिला नेपाल से बिहार होते हुए मंगलवार की देर रात गोरखपुर पहुंची जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शिला का पूजन किया। इस दौरान भव्य आरती भी की गई। पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा। गोरखनाथ परिसर में मंदिर के पुजारी कमलनाथ देवीपाटन मंदिर के पुजारी ने देवशिला की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिला की पूजा-अर्चना हुई। हजारों की संख्या मे उपस्थित जन सैलाब मे उमड़े उत्साह के आगे व्यवस्था बनाने हेतु प्रशाशन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन चप्पे चप्पे मौजूद नजर आई।
जिले मे शिला का प्रवेश कुसुमही में रात्रि करीब 11 बजे हुआ वहां उपस्थित हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओ मे भारी पटाखों व जय घोष के बीच आरती व पूजन किया।
इसके बाद नंदानगर, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहे पर भव्य स्वागत एवं पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर पहुंची शिला का मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ के नेतृत्व में संतो ने भी पुष्प वर्षा कर आरती पूजन् किया। इसके पूर्व गोरक्ष प्रांत के संगठन मंत्री परमेश्वर जी व प्रांत सह मंत्री सगुण श्रीवास्तव व प्रांत सम्पर्क प्रमुख डॉ. डी के सिंह के नेतृत्व मे हजारों श्रद्धालुओ ने शिला का प्रांत मे प्रवेश पर पूजन वंदन किया।
महानगर मे स्वागत कि व्यवस्था सभाले हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी ने यात्रा का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि गोरक्षनाथ मंदिर मे रात्रि विश्राम के बाद प्रातः आठ बजे संतो द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात पुनः अयोध्या हेतु प्रस्थान करेगी। आगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि प्रातः नौ बजे शिला का भव्य पूजन अर्चन किया जायेगा। इसके बाद सहजनवा, संतकबीरनगर व बस्ती होते हुए शाम तक अयोध्या धाम पहुंचेगी।
Comments
Post a Comment