एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
- विद्यालय के चेयरमैन, निदेशक, सहायक निदेशक, प्रधानाचार्य ने झंडा फहरा कर किया राष्ट्रगान
गोरखपुर। कोजिटो एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में गुरुवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, करुणा भदानी, स्वाति कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चॉको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने झंडा फहरा कर किया।
इसके बाद विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार ने कहा आज के दिन ही हमारा संविधान लागू हुआ था। देश की आजादी के साथ ही देश में कानून बनाकर उसे क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी सबसे बड़ी होती है।
सहायक निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि देश की आजादी के बाद देश को चलाने के लिए संविधान की जरूरत थी जिसके लिए हमारे देश के बुद्धिजीवियों ने संविधान निर्माण किया। आज इस संविधान से हमारा देश चल रहा है। निदेशक करुणा भदानी ने कहा कि संविधान निर्माण की प्रक्रिया काफी जटिल थी। प्रधानाचार्य वीसी चाको ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी अखंडता संप्रभुता का द्योतक होता है।
इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न राजनेताओं व देश के प्रतिनिधियों की वेशभूषा में नजर आए।
इस दौरान जिया वर्मा, अस्मिता राणा, अजेया सृजन, असिजा सिंह द्वारा सामूहिक देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। छात्रों द्वारा अंग्रेजों की क्रूरता व भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को उकेरने के लिए नाट्य मंचन किया गया। इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों के रगों में देशभक्ति की ज्वाला भर दी। इसके साथ ही चंद्रमणि, दिव्यांशु पटेल, आयुष सिंह, समर पांडेय, हर्षित सिंह, शिवम गुप्ता, युवराज सिंह आदि द्वारा पिरामिड बनाया गया। वही अथर्व विश्वकर्मा द्वारा की-बोर्ड व अभिजीत द्वारा गिटार बजाया गया।
विद्यालय की हेड गर्ल पायल श्रीवास्तव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सौम्या यादव व सौम्या सिंह ने किया। जितेंद्र शर्मा वन्दे मातरम राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कोऑर्डिनेटर व सामाजिक विज्ञान शिक्षिका अर्चना पाठक व आशीष उपाध्याय द्वारा गणतंत्र दिवस पर प्रकाश डाला गया। शारीरिक शिक्षक अजितेश सोलंकी, श्रवण कुमार, डीपी सिंह व मोहसिना खातून ने तिरंगे को सम्मान सहित उतारा।
अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि 26 जनवरी सन् 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था। एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने कहा कि हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा आजादी के संघर्ष में प्राणों की आहुति दी गयी थी, उसके चलते ही भारत को पूर्ण स्वराज मिला है।
Comments
Post a Comment