विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई आयोजित

विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई आयोजित
-- संस्था के प्रबंधक शिवजी सिंह और प्राचार्य डॉ. चमन कुमार ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी)  शहर के मानीराम स्थित विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में मंगलवार को दो दिवसीय महाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के प्रबंधक शिवजी सिंह व प्राचार्य डॉक्टर चमन कुमार राय ने मशाल प्रज्ज्वलित प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मशाल दौड़ के साथ, गोला फेंक बालक/ बालिका, डिस्कस थ्रो बालक/ बालिका, बैडमिंटन बालक / बालिका, खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग,कैरम, शतरंज और ऊँची/ लम्बी कूद की प्रतियोगिताएँ हुई।
प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता दीपक मिश्र ने किया। मैच रेफरी प्रवीण कुमार पांडेय व कीर्ति आर्या रहीं। गोला फेंक बालिका वर्ग में अंकिता पांडेय ने स्वर्ण पदक, विजय लक्ष्मी ने रजत पदक और साक्षी चौहान ने कांस्य पदक व बालक वर्ग में मो.हारिश ने स्वर्ण पदक, अभिनव त्रिपाठी ने रजत पदक और हर्ष श्रीवास्तव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
डिस्कस थ्रो बालिका वर्ग में विजय लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक, अंकिता पांडेय ने रजत पदक, कविता ने कास्यं पदक, बालक वर्ग में हर्ष श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक, आयुष गुप्ता ने रजत पदक, अभिनव त्रिपाठी ने कांस्य पदक जीता। खो-खो प्रतियोगिता में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की बालिकाएँ विजयी रहीं। बैडमिंटन बालक वर्ग में मो. हारिश, बैडमिंटन बालिका वर्ग में अंकिता सिंह, कैरम बालक वर्ग में हर्ष श्रीवास्तव, बालिका वर्ग में सुनिधि मौर्या, शतरंज प्रतियोगिता में मयंक शुक्ला विजेता रहे। लम्बी कूद बालक वर्ग में रूद्रांश स्वर्ण पदक, जितेंद्र शर्मा रजत पदक, आयुष गुप्ता कांस्य पदक तथा बालिका वर्ग में सुनिधि मौर्या स्वर्ण पदक, साक्षी चौहान रजत पदक व कविता कांस्य पदक जीता। इस दौरान संस्थान के सभी प्रवक्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments