सान्दीपनि मॉडल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सृजन महोत्सव
--एसडीमएम, तहसीलदार, बीईओ, संकुल प्राचार्य, विधायक प्रतिनिधि, मंडल महामंत्री व अन्य अतिथियों ने फीता काटकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
चितरंगी। (उपेन्द्र द्विवेदी) शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार सृजन महोत्सव-2025 का आयोजन धूमधाम से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी चितरंगी सौरभ मिश्र, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार चितरंगी ऋषि नारायण सिंह, खंड विकास शिक्षा अधिकारी चितरंगी, संकुल प्राचार्य जेजे भारती, प्राचार्य शा.उ.मा. विद्यालय शिवपुरवा दिवाकर सिंह, खण्ड क्रीड़ा अधिकारी लालकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रभात सिंह, समाजसेवी लालपति साकेत आदि ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस दौरान प्राचार्य अशोक सिंह, उप-प्राचार्य पद्माकर मिश्र, माध्यमिक हेडमास्टर लक्ष्मण सिंह, प्राथमिक एचएम सज्जन सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अश्विनी बैस, अखिलेश बैस, आरके बैस, सुरेश प्रजापति, सौरभ श्रीवास्तव, पीएल सिंह, पवन बैस, सत्यकाम तिवारी, श्वेता दुबे, राजेन्द्र, दिनेश, अजय, अजय आयाम आदि ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया।
इस दौरान विभिन्न छात्र-छात्राओं द्वारा अलग-अलग विषयों के मॉडल तैयार किए गए थे। नौवीं ब की छात्रा कीर्ति चौहान, शिवांगी चंदेल, साइस्ता खान, मोहिनी साहू द्वारा सान्दीपनि स्कूल का मॉडल तैयार किया गया। कक्षा चौथी की पंखुड़ी व कक्षा तीसरी की आराध्या श्रीवास्तव ने गणित के स्थानीय मान का जादू, कक्षा पांचवीं के रुद्र तिवारी ने रॉकेट मॉडल, आरव सेन ने फेफड़े का मॉडल, कक्षा पांचवीं की दीपाली, प्रांशी व सुधा ने तिरंगा व घर का मॉडल, कक्षा पांचवीं की दिव्यांशी तिवारी ने वेस्ट मैटेरियल से बेस्ट मैटेरियल मॉडल तैयार किया।
कक्षा नौंवी की कृतिका सिंह ने संगीत उपकरण के मॉडल तैयार किए। कक्षा बारहवीं की तपस्या, जान्ह्वी, श्रेया, साक्षी द्वारा स्वागत गीत व सरस्वती वंदना, आशिक़ी, सुमन, कल्पना, कशिश, मोनिका, हीराकली, द्वारा सृजन शक्ति विषय पर प्रेरक नाटक प्रस्तुत किया गया। देवेंद्र सिंह व आर्य सिंह ने रोबोटिक्स लैब में स्मार्ट डोर व अन्य लैब क्रियाकलाप दिखाया गया। वॉलीबॉल व क्रिकेट में गोल्ड मेडल अर्जित करने वाली जान्ह्वी सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। उमंग कार्नर के क्रियाकलाप को आराध्या द्विवेदी, कल्पना सिंह, जिज्ञासा आदि ने प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन सत्यकाम तिवारी, ज्योति मिश्र व लालिमा बैस ने किया। मंच का संचालन पद्माकर मिश्र व अश्विनी कुमार बैस ने किया। आईटी सेल से राजेन्द्र साहू, अर्जुन सिंह ने सभी प्रमुख झलकियों को समाहित किया।
Comments
Post a Comment