एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विद्यालय के चेयरमैन, निदेशक, सहायक निदेशक, प्रधानाचार्य ने झंडा फहरा कर किया राष्ट्रगान
गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) कोजिटो एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल में सोमवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन ई. संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, करुणा भदानी, स्वाति कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चॉको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने झंडा फहरा कर किया। विद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया। इसके बाद छात्रों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चे विभिन्न राजनेताओं व देश के प्रतिनिधियों की वेशभूषा में नजर आए।
इस दौरान कक्षा नौवीं की पूजा ओझा ने संविधान निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत की। छात्रों को उनके अधिकारों के साथ उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गयी।
कक्षा नौवीं की सृष्टि शुक्ला ने देश की आजादी के लिए बलिदान होने वाले शूरवीरों की गाथा सुनाई। साथ ही देश के शूरवीरों द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्षों व संविधान निर्माण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
देशभक्ति से सराबोर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। छात्रों द्वारा अंग्रेजों की क्रूरता व भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को उकेरने के लिए नाट्य मंचन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ई.संजीव कुमार ने कहा कि 26 जनवरी को ही हमारा संविधान लागू हुआ था। देश की आजादी के बाद कानून व्यवस्था बनाना बड़ी जिम्मेदारी थी। निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि 26 जनवरी सन् 1950 को देश का संविधान लागू किया गया था।
सहायक निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि देश के संचालन के बुद्धिजीवियों ने संविधान निर्माण किया।
निदेशक करुणा भदानी ने कहा कि संविधान निर्माण की प्रक्रिया काफी जटिल थी। प्रधानाचार्य वीसी चाको ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी अखंडता संप्रभुता का द्योतक होता है।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा छठवीं की आद्या सिंह व नौवीं की अंशिका और प्रज्ञा द्वारा किया गया।
शारीरिक शिक्षक अजितेश सोलंकी, श्रवण कुमार, डीपी सिंह, संदीप कुमार व मोहसिना खातून ने तिरंगे को सम्मान सहित उतारा।
Comments
Post a Comment