जेईई मेन्स में मोमेंटम छात्र संघ व एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
-- शिवांश रंजन ने 99.77 परसेंटाइल प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
गोरखपुर। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स का परिणाम सोमवार देर शाम घोषित होते ही मोमेंटम छात्र संघ एवं एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। संस्थान के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
संस्थान के शिवांश रंजन ने 99.77 परसेंटाइल प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा आदित्य विक्रम सिंह (99.71), आकाश पटेल (99.52), अक्षत पांडेय (99.36), आयुष कुमार यादव (99.14) तथा शिवम मणि त्रिपाठी (99.10) ने भी 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। शाश्वत पांडेय (98.57), उत्कर्ष गुप्ता (98.52), हर्ष मिश्रा (98.35), विशिष्ट ओझा (98.06), सात्विक श्रीवास्तव (97.84), राज निषाद (97.74), ऋषिकेश पटवा (97.61), शौर्य वर्मा (97.47), मोहन सिंह (97.40), अथर्व श्रीवास्तव (97.36), सात्विक त्रिपाठी (97.23) और अर्चिता मिश्रा (97.05) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त किशन सिंह (96.90), नारायण मल्ल (96.83), सौहार्द प्रताप सिंह (95.23), अभिषेक मोदनवाल (95.13), सात्विक चौरसिया (95.10), रोहित सिंह (94.55), अनुराग सिंह (93.88), दिव्यांश वर्मा (93.78), जय पाल (92.34), देवांश मिश्रा (91.97), आयुष मद्धेशिया (91.19), रंजना मौर्या (90.94), दीप मद्धेशिया (90.94), प्रियंका सिंह (90.48), आर्यन प्रजापति (85.61), मोहम्मद परवेज (84.50), नीरज कुमार (79.83), सिद्धार्थ यादव (77.35), अभिनव (75.50), तरुण जायसवाल (72.20) एवं अभिजीत प्रताप सिंह (71.90) ने भी सफलता प्राप्त कर संस्थान की उपलब्धि में योगदान दिया।
सफल छात्र शिवांश रंजन ने बताया कि शिक्षकों के मार्गदर्शन, अतिरिक्त कक्षाओं, मासिक परीक्षाओं और व्यवस्थित नोट्स से उन्हें काफी लाभ मिला। आदित्य, आकाश और अक्षत ने मॉक टेस्ट व नियमित अभ्यास को सफलता का आधार बताया। आयुष, शिवम मणि और शाश्वत ने डाउट सेशन को बेहद उपयोगी बताया। अन्य छात्रों ने भी शिक्षकों के सहयोग और अभिभावकों के प्रोत्साहन को अपनी उपलब्धि का श्रेय दिया।
छात्रों की सफलता पर मोमेंटम छात्र संघ के निदेशक ई. संजीव कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष भर की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षकों व विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। संस्थान ने भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प व्यक्त किया है।
Comments
Post a Comment