रामपुर से बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी 42192 वोटों से विजयी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे उपचुनाव में रामपुर से भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी मोहम्मद नसीम रजा को 42 हजार 192 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर दी है। घनश्याम सिंह लोधी को 3 लाख 67 हजार 397 वोट मिले हैं तो वही मोहम्मद हाशिम रजा को 3 लाख 25 हजार 205 वोट मिले हैं। यह सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था।
भारतीय जनता पार्टी ने यहां से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर सरकार को और मजबूती प्रदान की है। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ का कद और बढ़ गया है। इस जीत पर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हर तरफ नगाड़े बज रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
दोनों ही सीटों पर खिलेगा कमल: विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने घनश्याम सिंह लोधी की इस जीत पर शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में रामपुर सीट पर जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है। जनता के दिलों से सपा साफ हो चुकी है। भाजपा के विकासवादी सरकार व गुंडामुक्त राज्य की कामना कर रही जनता ने यह जीत दिलाई है। यह भाजपा की ही नहीं बल्कि जनता के विकास की जीत है।
वही आजमगढ़ सीट को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिस हिसाब से दिनेश लाल यादव निरहुआ बढ़त बनाए हुए हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाने वाला आजमगढ़ भी भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में आएगा और निश्चित तौर पर दोनों ही जगह कमल खिलेगा।
Comments
Post a Comment