यूपी लोकसभा उपचुनाव की दोनों ही सीटों पर खिलेगा कमल: विनय वर्मा

यूपी लोकसभा उपचुनाव की दोनों ही सीटों पर खिलेगा कमल: विनय वर्मा
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा के विधायक विनय वर्मा ने घनश्याम सिंह लोधी की इस जीत पर शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में रामपुर सीट पर जीत दर्ज कर नया इतिहास रचा है। जनता के दिलों से सपा साफ हो चुकी है। भाजपा के विकासवादी सरकार व गुंडामुक्त राज्य की कामना कर रही जनता ने यह जीत दिलाई है। यह भाजपा की ही नहीं बल्कि जनता के विकास की जीत है।
वही आजमगढ़ सीट को लेकर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिस हिसाब से दिनेश लाल यादव निरहुआ बढ़त बनाए हुए हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि अंतिम चरण में समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाने वाला आजमगढ़ भी भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में आएगा और निश्चित तौर पर दोनों ही जगह कमल खिलेगा

Comments