प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों में बांटे छाते

प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों में बांटे छाते

-प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गरीब असहाय लोगों को वितरित किए गए 120 छाते

-सोसाइटी की अध्यक्ष करुणा भदानी ने गरीबों की सेवा को पुनीत कार्य बताया

गोरखपुर। प्रतिभा वेलफेयर सोसायटी की ओर से गुरुवार को फुटपाथ रहने वाले गरीब, असहाय व रिक्शे वालों को 120 छाते वितरित किए गए। सोसाइटी के सभी सदस्यों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर असहाय लोगों की तलाश की। इस दौरान गोलघर, काली मंदिर, धर्मशाला, गोरखनाथ आदि जगहों पर बारिश में भीग रहे लोगों को छाते वितरित किए। 
संस्था की अध्यक्ष करुणा भदानी ने कहा कि सभी संगठनों को आगे आकर यह पुनीत कार्य करना होगा। फुटपाथ पर रह रहे लोगों के लिए सभी संगठन छोटी छोटी चीजों का सहयोग कर उनकी मदद कर सकते हैं। यह लोग कभी किसी के सामने याचना नहीं करते। हमें स्वयं आगे बढ़ कर आना होगा और जहां तक संभव हो सके उनकी मदद करनी चाहिए। गरीब असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे पुनीत कार्य है।
संस्था की संयुक्त सचिव त्रिशला ने कहा कि बरसात के दिनों में जहां एक तरफ खास वर्ग उत्साहित होता है तो वही गरीब वर्ग सिर छुपाने के लिए जगह ढूंढता है। बारिश की वजह से उनके रोजगार पर भी असर पड़ता है। ऐसे में छाता देकर उनकी थोड़ी मदद की जा सकती है। इस छोटी सी मदद के जरिए उनका रोजगार प्रभावित होने से बचेगा। साथ ही वह बारिश की मार से भी बच सकेंगे।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य निधि त्रिपाठी, अनीता अग्रवाल, अनुराधा गौड़, एकता अग्रवाल,  अनुजा अग्रवाल, स्वाति कुमार,  छाया सिंह, रंजना, शालिनी पांडेय, संगीता, रश्मि अग्रवाल,  उषा तुलस्यान, रितेश, अर्पिता उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Comments