प्रिज्म सीमेंट ने स्मार्टफोन कंटेस्ट विजेताओं को किया पुरस्कृत

प्रिज्म सीमेंट ने स्मार्टफोन कंटेस्ट विजेताओं को किया पुरस्कृत


गोरखपुर। प्रिज्म सीमेंट द्वारा रविवार को मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में बिहार के विभिन्न अभियंताओं का सामूहिक आयोजन किया गया जिसमें विगत 3 माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया गया।
दरअसल वर्ष 2021 में प्रिज्म सीमेंट द्वारा स्मार्ट होम प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया था जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के अभियंताओं ने प्रतिभाग किया।
 प्रतिभाग किए हुए अभियंताओं में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभियंताओं को रविवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रिज्म सीमेंट के तकनीकी उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, बिहार हेड गौरव श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक अमरेंद्र सिंह, विकास सोलंकी, क्षेत्रीय तकनीकी प्रबंधक संजीव कुमार, कुलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने अभियंताओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस दौरान मौजूद अभियंताओं को संबोधित करते हुए संजीव उपाध्याय ने कहा कि प्रिज्म सीमेंट की खूबियों को लोगों के सामने उजागर करने की जरूरत है। जब बाजार में यह अन्य उत्पादों से बेहतर दिखेगा तभी यह दूसरों से अलग पहचान बनाने में सफल होगा।
 इसके लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है जिससे कि लोगों में प्रिज्म सीमेंट के प्रति अटूट विश्वास बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ताकि ग्राहकों में हमारा वर्षों का विश्वास इसी तरह बना रहे।
इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जहां इंजीनियरों ने जमकर मस्ती की। इंडियन आईडल में प्रतिभाग कर चुके गीतकार ने शानदार गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी धमाकेदार प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाई।
मंच का संचालन कर रही ऐश्वर्या व अमित मिश्रा की लोगों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम के संचालकों ने पूरे कार्यक्रम को बांधे रखा। कार्यक्रम के दौरान कई सारे इवेंट आयोजित कर मंच संचालकों ने लोगों को बोरियत नहीं महसूस होने दी। इस बात की इंजीनियर्स ने काफी सराहना की।

Comments