भाजपाइयों ने मोहन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सभा में उमड़े हजारों लोग

भाजपाइयों ने मोहन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सभा में उमड़े हजारों लोग

- स्थानीय पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने श्रद्धांजलि सभा में वितरित किए हजारों कंबल व ड्रम 

गोरखपुर। शाहपुर वार्ड के भाजपा नेता मोहन सिंह के असामयिक मृत्यु पर मंगलवार को शाहपुर पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां हजारों की संख्या में लोगों ने स्वर्गीय मोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी व स्थानीय नेता मौजूद रहे।
शाहपुर वार्ड के स्थानीय पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया इस अवसर पर उन्होंने हजारों की संख्या में उपस्थित गरीब असहाय को कंबल वितरित किए साथ ही अनाज रखने के लिए ड्रम भी वितरित किए उन्होंने कहा कि मोहन सिंह जैसे लोग विरले ही इस धरती पर आते हैं। स्थानीय लोगों के दिलों में वह बसते थे। वार्ड के किसी भी सदस्य के सुख दुख में हमेशा शामिल होते थे। वार्ड से जुड़ी हर समस्याओं की जानकारी उन्हें भरपूर होती थी और जनता भी अपने सभी कामों के लिए उन्हें हमेशा याद रखती थी इसी के चलते वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 
भाजपा नेता व मंडल महामंत्री शिशिर वर्मा ने कहा कि लोगों की पहचान उनके कर्मों से होती है। निश्चित तौर पर मोहन सिंह आज अपने कर्मों की वजह से याद किए जा रहे हैं। उनकी श्रद्धांजलि पर उमड़ा यह जनसैलाब उनकी लोकप्रियता का बखान कर रहा है।
विजय सिंह ने कहा कि मोहन सिंह एक वार्ड तक नहीं बल्कि पूरे गोरखपुर तक उनका दायरा था। उनका हंसमुख चेहरा आज भी आंखों के सामने हमेशा छाया रहता है।
भाजपा आईटी संयोजक करण गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं से ही आज भाजपा विश्व स्तर पर सबसे बड़ी पार्टी उभरकर सामने आया है। भाजपा अपनी नीतियों से अग्रणी रहा है। ऐसे कार्यकर्ता ही भाजपा के रीढ़ है।

Comments