युवाओं के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद जी- नवनीत मिश्र

युवाओं के प्रेरणा स्रोत है स्वामी विवेकानंद जी- नवनीत मिश्र
गोरखपुर। उपेन्द्र द्विवेदी

क्षेत्र में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी ने उनके चित्र पर फूल-माला पहनाकर नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस क्रम में स्थानीय प्रभा देवी भगवती प्रसाद महाविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनीत मिश्र ने कहा कि युग पुरुष स्‍वामी विवेकानंद जी मात्र एक व्‍यक्ति नहीं, बल्कि एक अमर विचार, एक समृद्ध जीवन शैली हैं।
उन्होंने युवाओं में नई चेतना जागृत कर उन्हें सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। देश में चेतना जगाने का काम किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति व अध्यात्मिक दर्शन को सम्पूर्ण विश्व में गौरव दिलाया। उनकी देशभक्ति से परिपूर्ण रचनाएं, देशवासियों को सदैव मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम दुबे व संचालन अजय कुमार दुबे ने किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से विश्वजीत दुबे, मनोज कुमार राय, निर्वाण दत्त दुबे, अयोध्या दुबे, सुग्रीव अरविंद यादव, सन्ध्या सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments