गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव सकुशल सम्पन्न
गोरखपुर। उपेन्द्र द्विवेदी
गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में पहले छह घंटे यानी 2:00 बजे तक करीब 27 प्रतिशत मतदान हुआ है। 17 जिलों के 321 बूथ पर सुबह आठ बजे से ही मतदान चल रहा है। सभी जिलों में अधिकारी बूथों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने में जुटे हैं।
10 बजे के बाद मतदान में आई तेजी
गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। शुरुआती दौर में मतदान की गति अत्यंत धीमी रही। पहले 2 घंटे में मात्र 3.86 प्रतिशत मतदान हो सका था। 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक मतदान में थोड़ी तेजी देखी गई। करीब 11 प्रतिशत लोगों में इन 2 घंटों में मतदान किया। 12 से दोपहर बाद दो बजे तक 12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने किदवई इंटर कालेज मोहद्दीपुर में मतदान किया। जिले में तैनात अधिकारियों ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्षेत्र में दो लाख 50 हजार 856 मतदाता हैं। मतदान के लिए 321 बूथ बनाए गए हैं। सिद्धार्थनगर में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, रामायण मिश्र सहित अन्य शिक्षकों ने उसका बाजार केंद्र पर मतदान किया।
कुशीनगर में दोपहर बाद बढ़ी मतदान की रफ्तार
कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की सुबह आठ बजे से ज़िले के 16 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। इसमें 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला 13580 मतदाता करेंगे, जिसमें 9088 पुरुष व 4493 महिला मतदाता शामिल हैं। दोपहर दो बजे तक कुल बूथों पर 29.75 प्रतिशत मत पड़े। अब तक 989 महिला व 3057 पुरुषों ने मतदान किया है।
भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
वर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने किदवई इंटर कॉलेज मोहद्दीपुर में मतदान किया। जिले में तैनात अधिकारियों ने भी सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस क्षेत्र में दो लाख 50 हजार 856 मतदाता हैं। मतदान के लिए 321 बूथ बनाए गए हैं।
जिला - बूथ - पुरुष - महिला मतदाता - कुल
बहराइच - 13 - 5576 - 2352 - 7928
श्रावस्ती - 05 - 1862 - 475 - 2337
गोंडा - 17 - 5708 - 2198 - 7906
बलरामपुर - 10 - 2922 - 994 - 3916
अयोध्या - 18 - 9417 - 4928 - 14345
सुल्तानपुर - 20 - 9927 - 5128 - 15055
अमेठी - 13 - 4219 - 2325 - 6544
अंबेडकरनगर - 13 - 8920 - 5044 - 13964
बस्ती - 18 - 11338 -5459 - 16797
सिद्धार्थनगर - 16 - 4462 - 1767 - 6229
संतकबीरनगर - 10 - 4999 - 2051 - 7050
आजमगढ़ - 38 - 21148 - 11992 - 33140
मऊ - 19 - 13594 - 7549 - 21163
गोरखपुर - 56 - 28301 - 17564 - 45865
महराजगंज - 15 - 9374 - 3704 - 13078
कुशीनगर - 16 - 9088 - 4492 - 13580
देवरिया - 24 - 14536 - 7413 - 21949
कुल - 321 - 165391 - 85455 - 250846
Comments
Post a Comment