अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
-फूल नहीं चिंगारी हैं, हम भारत की नारी हैं: डाॅ० सत्या पाण्डेय

गोरखपुर। एशियन सहयोगी संस्था इण्डिया के तत्वावधान में सोमवार को संस्था के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर डाॅ. सत्या पाण्डेय उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी अंचल की दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
 संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा संस्था की कार्यकत्रियों द्वारा मुख्य अतिथि सहित सभी महिलाओं को बैज लगाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ. सत्या पाण्डेय ने कहा कि एक महिला एक परिवार ही नहीं अपितु समाज को संस्कृति, सभ्यता और व्यहारिकता के द्वारा जोड़ती हैं, इतिहास गवाह है कि तेजस्विनी नारियों ने ही समुदाय और समाज को अपने धैर्यता और व्यवहार के द्वारा जोड़ रखा हैं। उन्होंने कहा कि आज यह अच्छा संयोग है कि होली और महिला दिवस एक दिन मनाया जा रहा हैं।

सुमिता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला सशक्तिकरण पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया।
कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि सहित सभी महिलाओं को प्रतीक चिन्ह स्वरूप गमलें सहित छोटे पौधें भेंट किये गए। यह जानकारी संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने दी है।

Comments