215 मतों से विजयी हुए उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुंदन उपाध्याय
- गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव में कुन्दन उपाध्याय ने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी धनेश को 215 मतों से हराया
- वर्ष 2014-15 के चुनाव में 287 मतों से विजयी हुए थे कुंदन उपाध्याय
गोरखपुर। उपेन्द्र द्विवेदी। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का चुनाव मंगलवार को प्रेस क्लब पर आयोजित किया गया। चुनाव में कल 712 सदस्यों के सापेक्ष 554 वोट पोल हुए। सुबह 9 बजे से मतदान केंद्र पर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया। 9 बजे से मतदान शुरू होकर करीब शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद लगभग 5 से मतगणना शुरू हुई। दोपहर 1 बजे के आस पास अच्छी खासी भीड़ नजर आई। जैसे-जैसे मतदान का समय आगे बढ़ रहा था, प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रही थी।
उपाध्यक्ष पद के लिए कुल चार लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिनमें कुंदन उपाध्याय, मुकेश पांडेय, धनेश कुमार व चंदन कुमार निषाद शामिल थे। मतदान पूर्ण होने के बाद कुल मतों को तीन पत्तियां में बंद किया गया था जिनमें पहली पेटी में कुंदन उपाध्याय को 88 मत, धनेश कुमार को 30, मुकेश पांडेय को 11 जबकि चंदन निषाद को कल 7 वोट मत प्राप्त हुए। अंतिम पेटी की मतगणना के बाद कुन्दन उपाध्याय को कुल 334 मत प्राप्त हुए।
इसके अलावा धनेश कुमार को 119 मत, मुकेश पांडेय को 72 जबकि चंदन कुमार निषाद को मात्र 28 वोट मिले। कुंदन उपाध्याय की जीत पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों द्वारा कुंदन उपाध्याय का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच रैली निकालते हुए मंदिर की ओर रवाना हुए जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। ईस दौरान उनके शुभचिंतक व समर्थक उनके साथ सेल्फी खिंचवाते हुए नजर आए। पूरा शहर कुंदन उपाध्याय जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों सहित मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत प्रेस क्लब के सभी सदस्यों सहित उन सभी पत्रकारों का है जो इसके सदस्य नहीं है लेकिन सक्रिय रूप से वह अपनी भागीदारी चौथे स्तंभ के रूप में कर रहे हैं। मतदाताओं ने जो उत्तरदायित्व दिया है उसका मैं बखूबी निर्वहन करुंगा। इस दौरान शरद पांडेय, ईश्वर सिंह, अनमोल सिंह, अरविंद राय, राजीव रंजन, संजीव चंद, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, राजीव दत्त पांडेय, अजय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, इंद्रमणि पांडेय, उपेंद्र द्विवेदी, महेंद्र द्विवेदी, पंकज दुबे, अनिल दूबे, चंद्रशेखर सिंह, सुनील पांडेय, शत्रुघ्न सिंह, टीएन दुबे, रमेश मणि त्रिपाठी, अमित श्रीवास्तव, मणीन्द्र पांडेय, सतीश गुप्ता,सुरेंद्र, अवधेश दूबे, शशांक सक्सेना, मनोज नवल, कौशल मणि त्रिपाठी, शाकम्भ मणि त्रिपाठी, राम आशीष दूबे, धनन्जय पाठक, अफरुद्दीन, संतोष शुक्ला, राज अनन्त पांडेय, रजनीश त्रिपाठी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2023
1. अध्यक्ष : मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी
2. उपाध्यक्ष : कुंदन उपाध्याय
3. महामंत्री : भूपेंद्र द्विवेदी
4. संयुक्त मंत्री : शाकम्भ त्रिपाठी
5. कोषाध्यक्ष : विनय कुमार शर्मा
6. पुस्तकालय मंत्री : हरेंद्र धर दूबे
7. कार्यकारिणी सदस्य :
(I) दुर्गेश यादव
(II) राजीव कुमार पांडेय
(III) नीरज श्रीवास्तव
Comments
Post a Comment