एशियन सहयोगी संस्था ने भटोलिया में सिलाई प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
गोरखपुर। पादरी बाजार के क्षेत्र भटोलिया टोला में कम शिक्षित महिलाओं के जीविकोपार्जन को लेकर एशियन सहयोगी संस्था इंडिया ने सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन माह के लिए आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में संस्था की प्रशासनिक निदेशिका उषा दास एवं संस्था के कार्यकर्ता, स्थानीय पार्षद सहित लगभग तीन दर्जन महिलाएं उपस्थित रहीं।
सर्वप्रथम संस्था की तरफ से संतोष कुमार गोंड ने सभी उपस्थित लोगो का स्वागत किया। इसके बाद सिलाई प्रशिक्षण को आयोजित किए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही नारियों को स्वावलंबी बनाने पर बल दिया।
संस्था की प्रशासनिक निदेशक ने उषा दास ने कहा कि हर महिला को अपनी नींव स्वयं ही मजबूत करनी चाहिए। उन्हें स्वयं के लिए सोचना होगा। तभी वह स्वयं व घर को समृद्ध बनाने में सफल होंगी। उन्होंने लड़के व लड़कियों में भेदभाव किए जाने की परंपरा को समाप्त करने पर बल दिया। स्थानीय पार्षद ने संस्था प्रमुख उषा दास का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments
Post a Comment