भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कुन्दन उपाध्याय को सम्मानित किया
- गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष व महामंत्री को अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया सम्मानित
गोरखपुर। उपेन्द्र द्विवेदी। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने शनिवार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान नई जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय को धर्मेंद्र सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी निश्चित रूप से पूरे मनोयोग से क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएगी। साथ ही पत्रकारिता जगत में सच्चाई के साथ खड़े होकर निष्पक्ष रूप से अपनी लेखनी को धार देगी। साथ ही पत्रकार हितों की रक्षा के लिए हर मुद्दे पर खड़ी होगी। इस दौरान दैनिक जागरण के उप संपादक बच्चा तिवारी, दैनिक जागरण के पूर्व सीनियर रिपोर्टर राजेश्वर शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहें।
Comments
Post a Comment