गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न
- पद्मश्री प्रोफेसर विश्वनाथ तिवारी बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हुए शामिल
- सहारा न्यूज़ नेटवर्क के ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम की की अध्यक्षता
गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री सम्मान 2023 भारत सरकार, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष, साहित्य अकादमी दिल्ली पूर्व अध्यक्ष, भारतीय ज्ञानपीठ मूर्ति देवी साहित्यिक अकादमी, महादेवी वर्मा सम्मान से सम्मानित, दस्तावेज साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका के संस्थापक/ संपादक आचार्य प्रो. विश्वनाथ तिवारी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रो. विश्वनाथ तिवारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान सहारा न्यूज़ नेटवर्क के ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ तिवारी, ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी सहित प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने अतिथियों को भगवान गणेश की प्रतिमा व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर उसे अक्षुण्ण बनाए रखने व पद का शुचितापूर्ण निर्वहन करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. विश्वनाथ तिवारी ने कहा कि प्रेस देश का चौथा स्तंभ है। इससे जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों का यह कर्तव्य है कि वह इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाए। मुझे पूरी आशा व विश्वास है कि प्रेस क्लब 2023 की नई कार्यकारिणी अपने पद का शुचितापूर्ण निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि मैं साहित्य का आदमी हूं। आप पत्रकारिता से आप हमसे ज्यादा जानकारी रखते हैं। विश्व मे चल रहे युद्ध को रोकने में समाचार पत्रों की प्रमुख भूमिका हो सकती है। आप के सम्मुख विश्वसनीयता बनाए रखने की एक बड़ी चुनौती है। पत्रकारों को संवेदनशील होना पड़ेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहारा न्यूज़ नेटवर्क के ग्रुप एडिटर रमेश अवस्थी ने कहा कि गोरखपुर जनपद में जिस तरह प्रेस क्लब बना है। इस तरह अन्य जनपदों में पत्रकारों के लिए संस्थान बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन किया जाएगा। यहां के पत्रकारों में जैसी एकता है, उस तरह अन्य संगठनों में नहीं है। हम उम्मीद करते हैं की जैसे आज यहां के पत्रकारों में एकता दिखाई दे रही है इस तरह आगे भी एकता दिखाई देगी।
अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी ने कहा कि गोरखपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।
नवनिर्वाचित प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय ने कहा कि देश के चौथे स्तंभ पर निष्ठा व कर्तव्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। निश्चित तौर पर मुख्य अतिथि द्वारा दिए गए सुझावों का बखूबी निर्वहन करुंगा। साथ ही प्रेस क्लब के सदस्यों सहित अन्य पत्रकारों के हर सुख दुख की लड़ाई के लिए खड़ा रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन दैनिक जागरण के पत्रकार व कवि हरे कृष्णा पांडेय ने किया।
इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष मार्कण्डेय मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कुंदन उपाध्याय, महामंत्री भूपेंद्र द्विवेदी, संयुक्त मंत्री शाकम्भ शिवे त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा, पुस्तकालय मंत्री हरेंद्र धर दूबे, कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पांडेय, नीरज श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव सहित, संस्थापक सदस्य उपेंद्र पांडेय, राकेश शाश्वत, संपादक
दीप्त भानु डे स्थानीय संपादक राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण संपादक सुनील पांडेय, हिंदी दैनिक आज संपादक अखिलेश चंद्र, पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी, रितेश मिश्रा, पूर्व मंत्री मनोज यादव, पंकज श्रीवास्तव, विजय जायसवाल, ओंकार धर द्विवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नारायण दुबे, पत्रकार सुनील पांडेय, अनमोल सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अजीत उपाध्याय सहित समस्त पत्रकार गण मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment