साइकिल पाकर खुशी से खिल उठा संजना का चेहरा
- विद्यालय जाने के लिए एशियन सहयोगी संस्था ने संजना को दी साइकिल
गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) एशियन सहयोगी संस्था ने जिले के खोराबार क्षेत्र के चवरी गांव की संजना को विद्यालय जाने के लिए साइकिल उपहार में दी। यह साइकिल संस्था द्वारा जेई परियोजना के अंतर्गत दी गई।
दरअसल वर्ष 2019 में जेई से पीड़ित रह चुकी 16 वर्षीय संजना को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या की जानकारी जब संस्था को हुई तो उन्होंने संजना के घर वालों से बात की। इसके बाद संस्था ने विद्यालय जाने के लिए साइकिल वितरित की। यह जानकारी संस्था की प्रशासनिक निदेशक उषा दास ने दी है।
Comments
Post a Comment