धूमधाम से मनाई गई दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती

धूमधाम से मनाई गई दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती
-- गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के प्रकाश दिवस पर आयोजित हुआ विशेष दीवान

गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) गुरुद्वारा मोहद्दीपुर में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी जयंती धूमधाम से मनाई गई। सोमवार को प्रकाश दिवस पर सुबह 9:30 बजे अखंड पाठ साहिब का आयोजन हुआ। इसके बाद कीर्तन दीवान की हजूरी रही। हजूरी भाई विक्रांत सिंह द्वारा की गई। उपरान्त भाई साहब भाई रसपाल, भाई रवि सिंह एवं लुधियाना पंजाब से आए रागी भाई साहब, भाई अमनदीप सिंह जी द्वारा गुरबाणी कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया। वहीं भाई साहब भाई गुरसेवक सिंह जी ने गुरमत विचार एवं गुरु इतिहास से साध संगत को अवगत किया। दीवान में शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने गुरु ग्रन्थ साहिब के आगे माथा टेका एवं गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश दिवस की बधाई दी।
इसी क्रम में शाम 7:30 बजे हजूरी रागी भाई साहब भाई विक्रांत सिंह जी ने आरती गायन कर की। पंजाब से आए रागी भाई साहब भाई अमनदीप सिंह जी द्वारा गुरबाणी कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया। भाई साहब भाई गुरसेवक सिंह जी ने गुरमत विचार एवं गुरु इतिहास से साध संगत को अवगत किया। रात्रि 10 बजे अरदास के बाद दीवान की समाप्ति आतिशबाजी कर सभी ने प्रकाश दिवस की खुशियां मनाई। कार्यक्रम में सरदार देवेंद्र सिंह, सरदार अपजीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह सीटू, सरदार अरविंदर सिंह राजन, सरदार धनवंत सिंह धन्ने, सरदार सुखमीत सिंह,सरदार मनविंदर सिंह मोनू, सरदार सुमीत सिंह मनचंदा, सरदार जयपाल सिंह राजू, सरदार रसपाल सिंह, सरदार गुलाब सिंह, सरदार संदीप सिंह आदि का योगदान रहा।

Comments