जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना पुनीत कार्य : साकेत मिश्रा

जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद करना पुनीत कार्य : साकेत मिश्रा 
 श्रावस्ती। (कार्यालय संवाददाता) जिले के धर्मराज कुमार ज्योति त्रिपाठी इण्टर कॉलेज, शाहपुर कठोतिया में गुरुवार को कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया।
कम्बल वितरण के बाद आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और असहाय लोगों को ठंड से बचाव के लिए मदद करना पुनीत कार्य है। सभी लोगों को आगे बढ़कर यथासंभव गरीब वह सहायक लोगों की मदद करनी चाहिए जिससे समाज का के अंतिम व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। गरीब व असहाय लोगों की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से मदद करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। 
अपना दल (एस) के जिला महासचिव बंटी शर्मा रवि ने साकेत मिश्रा को उनके क्षेत्रीय विकास निधि से हुए विकास कार्यों से संबंधित स्मृति पत्रक भेंट किया। साथ ही एमएलसी साकेत मिश्र ने विकास कार्यों से संबंधित स्वहस्ताक्षरित प्रति संस्मरण हेतु बंटी शर्मा को प्रदान किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Comments