राष्ट्रीय खेल दिवस पर किसान इंटर कॉलेज में आयोजित हुई खेल प्रतियोगिता
-- प्रतियोगिता में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
--कबड्डी व खो-खो दो विधाओं में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
उसका बाजार। (उपेन्द्र द्विवेदी)
जिले के उसका बाजार स्थित किसान इण्टर कॉलेज में शुक्रवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने मेजर ध्यान चंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
खेल शिक्षक सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं को चार वर्गों में बांटकर खेल आयोजित किया। बालक और बालिकाओं की टीम ने कबड्डी व खोखो प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के लिए कबड्डी और बालिका वर्ग के लिए कबड्डी व खो-खो खेल का आयोजन किया गया।
बालक जूनियर वर्ग में कक्षा छठवीं से आठवीं की संयुक्त टीम ने जीत दर्ज की। वहीं सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला कक्षा नवीं व ग्यारहवीं के बीच खेला गया, जिसमें ग्यारहवीं विज्ञान वर्ग ने 26-20 जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग के खो-खो विधा में नवीं बी-2 ने नौंवीं बी-1 को 16-9 के अन्तर से पराजित किया।
कबड्डी बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में कक्षा दसवीं ने कक्षा नौवीं को 23-22 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कुल 120 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।जिसमें 72 बालक व 48 बालिकाएं शामिल थीं। इस अवसर सुनील पाण्डेय, सतेंद्र मिश्र, राजेश यादव, अम्बरीश मिश्रा, सर्वेश उपाध्याय, केसी पाठक, राघवेंद्र सिंह, केके पाठक, अनिल मिश्र, राम उजागिर पाण्डेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment