मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्राचार्य ने शिक्षिका को किया सम्मानित
चितरंगी। सांदीपनी शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरंगी में शनिवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह ने वरिष्ठ शिक्षिका को सम्मानित करते हुए स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य अशोक सिंह बघेल ने मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विविधता और राज्य के विकास में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने राज्य की प्रगति में सक्रिय योगदान देना चाहिए और सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
हाल ही में विद्यालय के राज्य स्तरीय मोगली बाल महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करने गयी वरिष्ठ शिक्षिका निर्मला बैस को को विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मध्यप्रदेश की संस्कृति, इतिहास और उपलब्धियों पर आधारित गीत, भाषण और नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे समारोह में उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा।
अंत में प्राचार्य अशोक सिंह बघेल ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
Comments
Post a Comment