-- विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार ने एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल की तरफ से ग्रहण किया सम्मान
गोरखपुर। शहर एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल को स्टार एजुकेशन अवॉर्ड्स 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार स्कूल के निदेशक राजेश कुमार को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दिया गया। मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर, नेस्को में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार "उत्तर प्रदेश : बेस्ट करिकुलम स्कूल" श्रेणी में प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर की चयन प्रक्रिया में विद्यालय के शैक्षणिक परिणाम, सह-शैक्षणिक गतिविधियां, नवाचार और प्रबंधन प्रणाली को विशेष सराहा गया।
निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को जीवन के लिए तैयार करना और मूल्य आधारित शिक्षा देना है। विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक भी इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment