डुमरियागंज में एसआईआर में छूटे मतदाताओं का भराया गया फार्म
सेहरी इस्टेट व भाजपा वरिष्ठ नेता कुंवर विक्रम सिंह ने उठाया सक्रिय कदम
सिद्धार्थनगर। (उपेन्द्र द्विवेदी)
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों में छूटे हुए मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य सेहरी इस्टेट के कुंवर विक्रम सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कुंवर विक्रम सिंह ने सबसे पहले मिठवल मंडल के बूथों में प्रकाशित मतदाता सूची का गहनतापूर्वक अवलोकन किया। इसके बाद पात्र मतदाताओं की सूची तैयार कर साक्ष्य सहित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को प्रस्तुत किया। बीएलओ की संतुष्टि के बाद सभी छूटे हुए मतदाताओं का नाम एसआईआर में जोड़ दिया गया। जिला सहकारी बैंक सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि किसी भी कारणवश पात्र मतदाता का नाम सूची से हटना अनुचित है। उन्होंने कहा कि यह कदम लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने नामांकन की स्थिति समय-समय पर जांचते रहें और किसी भी कमी की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
छूटे मतदाताओं का भरा गया फार्म 6
विशेष रूप से मिठवल मंडल के सेहरी बुजुर्ग बूथ संख्या 390, 391 और 392, 411 पेंडार के मतदाताओं का विवरण बीएलओ से लेकर फार्म 6 भरवाया गया और ऑनलाइन पंजीकरण भी सुनिश्चित किया गया।
इस पहल से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के कई छूटे हुए पात्र मतदाता एसआईआर में शामिल हो सके। इससे आगामी चुनाव में अधिकतम मतदान सहभागिता सुनिश्चित होगी। सभी पात्र मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार मिलेगा। पात्र मतदाता लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगे।
Comments
Post a Comment