गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव कार्यक्रम घोषित

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब चुनाव कार्यक्रम घोषित
30 जनवरी से होगा नामांकन,14 फरवरी को होगा मतदान व मतगणना

गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार क्लब के विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से प्रारंभ होगी, जबकि मतदान 14 फरवरी 2026 को संपन्न कराया जाएगा।
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि 30 व 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इन दोनों दिनों में शुक्रवार व शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 1 फरवरी 2026 (रविवार) तय की गई है, जिसमें समय 11 बजे से 2 बजे तक रहेगा।
नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रकाशन 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी 2026 (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। उसी दिन अपराह्न 2:15 बजे के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मतदान 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। मतदान के पश्चात उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना प्रारंभ की जाएगी।
चुनाव से संबंधित सभी प्रक्रियाएं गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब, शास्त्री चौक, कलेक्ट्रेट रोड, गोरखपुर स्थित कार्यालय में संपन्न होंगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए नियमावली पूर्व की भांति लागू रहेगी। साथ ही किसी भी कार्यक्रम में परिवर्तन का अधिकार चुनाव प्राधिकरण के पास सुरक्षित रहेगा।

Comments