सीबीएसई ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की अमृता और अदिति ने जीते स्वर्ण पदक

सीबीएसई ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की अमृता और अदिति ने जीते स्वर्ण पदक

गोरखपुर। भदोही जिले के सुरियावां में आयोजित सीबीएसई ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2027 में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ (गोरखपुर) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
प्रतियोगिता में, विद्यालय की अमृता यादव (कक्षा 10वीं) और अदिति यादव (कक्षा 12वीं) ने अपने-अपने वर्ग में असाधारण खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए। इन दोहरे स्वर्ण पदकों की उपलब्धि के साथ, दोनों खिलाड़ियों ने सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
छात्राओं की इस महत्वपूर्ण सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन, ईं. संजीव कुमार ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह हमारे विद्यालय और पूरे जिले के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि नेशनल चैंपियनशिप में भी ये दोनों छात्राएं स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
इस अवसर पर, विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य और खेल प्रशिक्षकों ने भी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Comments