एकेडमिक ग्लोबल के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 11 पदकों के साथ ओवरऑल दूसरा स्थान
--दो स्वर्ण सहित 11 पदकों के साथ ओवरऑल स्कूल रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान
गोरखपुर। (उपेंद्र द्विवेदी) पूर्वांचल की प्रमुख खेल प्रतियोगिताओं में शामिल स्कूल ओलंपिक्स में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को ओवरऑल रैंकिंग में दूसरा स्थान दिलाया। प्रतियोगिता में पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, फुटबॉल और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल ने प्रतियोगिता की ओवरऑल स्कूल रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।
एकेडमिक ग्लोबल समूह के प्रबन्ध निदेशक ई. संजीव कुमार और विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों, कोच, शारीरिक शिक्षा विभाग और शिक्षकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करता रहेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, कोच, फिजिकल एजुकेशन विभाग और शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर मेहनत और पर्याप्त अवसर मिलने पर विद्यार्थी हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment