एनएमटीसी प्रथम चरण में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
गोरखपुर। (उपेंद्र द्विवेदी) एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गणित प्रतिभा प्रतियोगिता (एनएमटीसी) के प्रथम चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कक्षा 6 से 10 तक के 15 विद्यार्थियों ने एनएमटीसी प्रथम चरण में सफलता प्राप्त की, जो विद्यालय के लिए एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि है।
एनएमटीसी प्रथम चरण में सफल विद्यार्थियों में आदित्य कुमार पांडेय, ओजस प्रताप सिंह, अंश सिंह, आशीष रंजन, दिव्यांश कुमार जायसवाल, हर्ष यादव, शगुन नायक, अविनाश सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, आलोक सिंह, दिव्यांश मिश्रा, विभांश सिंह, सारांश, देवंश चौबे सहित विद्यालय के 15 प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल हैं।
एक ही विद्यालय के 15 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की गणितीय प्रतिभा परीक्षा के प्रथम चरण में सफल होना विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचायक है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर संजीव कुमार एवं निदेशक राजेश कुमार ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गणित जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करती हैं।
प्रतियोगी परीक्षा प्रभारी सुमित चौधरी व अब्दुल बारी ने सभी सफल विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।
Comments
Post a Comment