गणेश चतुर्थी पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में हुआ पूजन

गणेश चतुर्थी पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में हुआ पूजन
गोरखपुर। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, सिविल लाइंस शाखा में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को भगवान गणेश का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। विद्यालय परिवार ने भगवान गणेश से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक और शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद विद्यार्थियों के बीच प्रसाद और मिठाई का वितरण किया गया। प्रसाद और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।
विद्यालय के चेयरमैन ईं. संजीव कुमार और निदेशक राजेश कुमार ने गणेश चतुर्थी पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक हैं। विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comments