एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम
अर्धवार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गोरखपुर। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसर शाखा में अर्धवार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने खेल मैदान में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों के लिए डॉज बॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बालक वर्ग में अचीवर्स हाउस तथा बालिका वर्ग में इनोवेटर्स हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन से पांच के विद्यार्थियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रोग्रेसर्स हाउस ने विजेता का खिताब हासिल किया।
कक्षा छह से आठ के बालक वर्ग में आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रोग्रेसर्स हाउस विजेता रहा। वहीं कक्षा नौ एवं दस की छात्राओं के बीच हुई खो-खो प्रतियोगिता में अचीवर्स हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौ से ग्यारह के बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी अचीवर्स हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.सी. चाको ने सभी विजेता विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कार्यक्रम प्रभारी सरवन कुमार ने प्रतियोगिताओं के सफल एवं व्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर संजीव कुमार ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने शारीरिक शिक्षा विभाग, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
विद्यालय के निदेशक ने भी विद्यार्थियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

Comments