एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की तीनों शाखाओं में गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई
गोरखपुर। ( उपेन्द्र द्विवेदी) एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की जंगल धूसड़, सिविल लाइंस एवं बस्ती शाखाओं में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एकेडमिक किड्स एवं यूरो किड्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, आदर्शों एवं देश के प्रति उनके योगदान से परिचित कराया। बच्चों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं शांति के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराते हुए स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने देश के महान सपूतों के आदर्शों को जाना और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।
विद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर संजीव कुमार ने इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
Comments
Post a Comment