संजीव कुमार को मिला एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड
मीडोज नेशनल अवार्ड्स-2026 में राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
गोरखपुर। (उपेन्द्र द्विवेदी) एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर संजीव कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए ‘एक्सीलेंस इन एजुकेशन’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के पीएचईडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एलपीएस ऑडिटोरियम में आयोजित मीडोज नेशनल अवार्ड्स-2026 के तीसरे संस्करण में मीडोज फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया गया।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय पासवान, केंद्रीय मंत्री रामदास बंडू अठावले, वरिष्ठ राजनयिक मुकेश कुमार परदेशी, पद्मश्री डॉ. सौमित्र रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल परिवार में खुशी है। डायरेक्टर राजेश कुमार, जंगल ढूसन शाखा के प्रधानाचार्य वी.सी. चाको, सिविल लाइंस शाखा के प्रधानाचार्य अफरोज खान, बस्ती शाखा की प्रधानाचार्य अर्चना पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने संजीव कुमार को बधाई दी।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता और नवाचार आधारित प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है। इससे विद्यालय परिवार को शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।
Comments
Post a Comment